दिनांक 1 मई 2026
हरिद्वार, उत्तराखंड में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक हितों के लिए विशेष पहल – BJMS
भारतीय जनता मजदूर संघ (BJMS) के तत्वावधान में, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांत प्रकाश जाटव जी के दिशा-निर्देशानुसार, दिनांक 01 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री पॉपिन कुमार मौर्य जी के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा SIDCUL हरिद्वार के लेबर चौक पर उपस्थित होकर श्रमिक भाइयों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों के हित में बनाए गए नए 4 श्रम संहिताओं (Labour Codes) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा उनके अधिकारों और लाभों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निम्न प्रमुख मांगें रखी गईं—
- स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था
- बैठने के लिए छाया (शेड) की सुविधा
- शौचालय की उचित व्यवस्था
इसके साथ ही जिला अध्यक्ष श्री पॉपिन कुमार मौर्य जी द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि SIDCUL क्षेत्र में मजदूर यूनियन का पंजीकरण भारतीय जनता मजदूर संघ के अंतर्गत कराया जाएगा, जिससे श्रमिकों को संगठित रूप से अपने अधिकार प्राप्त करने में सहायता मिल सके।
यह कार्यक्रम श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और उनके समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। BJMS निरंतर श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
भारतीय जनता मजदूर संघ (BJMS)
No comments:
Post a Comment